प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

उत्तराखंड की 22 महिलाओं व किशोरियों को तीलू रौतेली सम्मान

  • 09 Aug 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

08 अगस्त, 2021 को उत्तराखंड सरकार ने राज्य की कुल 22 महिलाओं व किशोरियों को ‘तीलू रौतेली सम्मान’ से सम्मानित किया है।

प्रमुख बिंदु

  • उत्तराखंड सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर प्रतिवर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है। इसकी शुरुआत 2006 में हुई थी।
  • इसके तहत राज्य सरकार 31 हज़ार रुपये व प्रशस्ति पत्र देती है। यह पुरस्कार राशि 2022 से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दी गई है।
  • विभिन्न क्षेत्रों के पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी हैं-
    • खेल: वंदना कटारिया (हरिद्वार), रुचि कालाकोटी (बागेश्वर), कनिका भंडारी (अल्मोड़ा)।
    • सामाजिक कार्य: अनुराधा वालिया (देहरादून), उमा जोशी (ऊधमसिंह नगर), दीपिका बोहरा एवं चीपिका चुफाल (पिथौरागढ़), रेनू गड़कोटी (चंपावत)।
    • कोविड संबंधी कार्य: चंद्रकला तिवारी (चमोली), पार्वती किरौला (नैनीताल), बबीता पुनेठा (पिथौरागढ़)।
    • स्वरोजगार: ममता मेहता (बागेश्वर), अंजरा रावत (पौड़ी), भावना शर्मा (अल्मोड़ा)।
    • शिक्षा व महिला जागरुकता: डॉ. राजकुमार भंडारी चौहान (देहरादून)।
    • शिक्षा, अनुसंधान व विकास: डॉ. कंचन नेगी (देहरादून)।
    • महिला स्वास्थ्य व पोषण: नमिता गुप्ता (ऊधमसिंह नगर)।
    • एनजीओ: बिंदुवासिनी (ऊधमसिंह नगर)।
    • पर्वतारोहण: रीना रावत (उत्तरकाशी)।
    • बालिका शिक्षा: रेखा जोशी (पिथौरागढ़)।
    • कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन: पूनम डोभाल (टिहरी)।
    • महिला स्व-सहायता समूह: श्यामा देवी (देहरादून)।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2