इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के तीन विभूतियों को पद्म पुरस्कार मिला

  • 10 Nov 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

9 नवंबर, 2021 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के तीन विभूतियों को वर्ष 2021 के लिये पद्म पुरस्कार प्रदान किये। 

प्रमुख बिंदु

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष 2021 के लिये पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन को पद्मभूषण, भोपाल के कपिल तिवारी तथा जनजातीय चित्रकार भूरी बाई को पद्मश्री से सम्मानित किया। 
  • पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन को सार्वजनिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये पद्म भूषण 2021 से सम्मानित किया गया है। ये 16वीं लोकसभा की स्पीकर रही तथा भारत की पहली महिला हैं, जो लगातार 8 बार सांसद रही।
  • भोपाल के कपिल तिवारी का जनजातीय संस्कृति में रामायण आधारित कला के प्रकटीकरण के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। प्रदेश की लोक कलाओं को सहेजने और उनके संवर्द्धन में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
  • झाबुआ की जनजातीय चित्रकार भूरी बाई अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भील चित्रकार हैं। 
  • उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर, 2021 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा वर्ष 2020 के लिये पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। साथ ही भोपाल के अब्दुल जब्बार खान (मरणोपरांत), इंदौर के पुरुषोत्तम दाधीच एवं नेमनाथ जैन और रतलाम की डॉ. सुश्री लीला जोशी को पद्मश्री से विभूषित किया गया था।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2