ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

निर्वाचन की राज्य स्तरीय आईकॉन नियुक्त हुई समाज सेविका थर्ड जेंडर संजना सिंह

  • 24 Apr 2023
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

21 अप्रैल, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने समाजसेविका थर्ड जेंडर संजना सिंह को मध्य प्रदेश निर्वाचन का राज्य स्तरीय आईकॉन नियुक्त किया है।

प्रमुख बिंदु

  • समाजसेविका थर्ड जेंडर संजना सिंह पुष्पा नगर बावड़ी चांदबड़ की रहने वाली हैं।
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में निवासरत थर्ड जेंडर मतदाता, मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक सहभागिता निभाएँ, इसके लिये थर्ड जेंडर संजना सिंह को राज्यस्तरीय आईकॉन बनाया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि संजना सिंह इससे पहले मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा पहली ट्रांसमेंटोर चुनी गई थीं। वे स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छता अभियान मध्य प्रदेश की पहली थर्ड जेंडर थीं, जो ब्रांड एंबेंसडर बनीं।
  • इसके अलावा संजना सिंह को साल 2017 में डेटॉल स्वच्छ भारत बनेगा भारत लाइव-शो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
close
Share Page
images-2
images-2