इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

टिहरी की श्रुतिका राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार के लिये चयनित

  • 02 Aug 2023
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

31 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार टिहरी की श्रुतिका सिलस्वाल का चयन राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार के लिये हुआ है। उनका चयन राष्ट्रमंडल देशों के कुल 50 युवाओं में किया गया है, जिसमें चार भारतीय शामिल हैं। सितंबर में उन्हें लंदन में यह पुरस्कार दिया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु  

  • जानकारी के अनुसार ये पुरस्कार राष्ट्रमंडल देशों में सामाजिक उद्यम, पर्यावरण, नवाचार तथा मानवाधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले युवाओं को दिए जाते हैं।  
  • राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कारों के लिये सूची में चार भारतीयों सहित कुल 50 लोगों के नाम हैं। 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग वाले ये लोग सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) को हासिल करने में योगदान देने संबंधी पहलों में शामिल हैं। 
  • भारत के अक्षय मकर को SDG 13 जलवायु परिवर्तन, सौम्या डाबरीवाल को SDG 5 लैंगिक समानता, कौशल शेट्टी को SDG 11 टिकाऊ शहर तथा समुदाय और श्रुतिका सिलस्वाल को SDG 4 गुणवत्तापरक शिक्षा के लिये चयनित किया गया है। 
  • विदित है कि श्रुतिका सिलस्वाल सिंपल फाउंडेशन के साथ टिहरी गढ़वाल में शिक्षा के सुधार पर काम कर रही हैं। वह फाउंडेशन की एसोसिएट डायरेक्टर हैं। यह संगठन सरकारी स्कूलों के बच्चों की सहायता करता है। 
  • फिलहाल वह पाँच स्कूलों में अपना प्रोजेक्ट चला रही हैं। उनका सपना देशभर के सरकारी स्कूलों में गुणात्मक सुधार पर है। इसके लिये उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट बनाए हैं, जो बच्चों को भावनात्मक रूप से काफी मज़बूत बनाते हैं। 
  • मूल रूप से टिहरी के कखीलभेलधार की रहने वाली श्रुतिका को इससे पहले ‘टीचर फॉर इंडिया’ और ‘दलाईलामा फेलोशिप’भी मिल चुका है।  
  • श्रुतिका के पिता विनोद सिलस्वाल एमआईटी कॉलेज ढालवाला में, जबकि मां मीनाक्षी चंबा के जीआईसी नागणी में शिक्षिका हैं।  
  • श्रुतिका कोविड के बाद शिक्षा के लिये पहाड़ से होने वाले पलायन से आहत हैं और वह नहीं चाहती कि कोई प्राथमिक शिक्षा के लिये अपना घर छोड़कर दूसरे शहर जाए।  
  • राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कारों के लिये चयनित 50 युवाओं में से 20 को विजेता चुना जाएगा। ये युवा 14 सितंबर को लंदन में पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। प्रत्येक विजेता को एक ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र आदि प्रदान किया जाएगा।  
  • आमतौर पर 20 नाम चुने जाते थे, जिनमें से पाँच क्षेत्रीय विजेता चुने जाते थे, लेकिन इस वर्ष राष्ट्रमंडल युवा कार्यक्रम के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 50 युवाओं के नाम शामिल किये गए हैं।  

 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2