प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

नई शिक्षा नीति-2020 को 2025 तक पूरे प्रदेश में लागू करने का लक्ष्य

  • 18 Dec 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

14 दिसम्बर 2023 को हरियाणा के उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 को वर्ष 2025 तक लागू करने का लक्ष्य है।

प्रमुख बिंदु

  • उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 को 30 अगस्त,2021 से लागू करने की शुरुआत की गई थी।
  • उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि वर्ष 2030 तक उच्चतर शिक्षा में लड़कियों का सकल नामांकन अनुपात 50 प्रतिशत से अधिक करना है।
  • वर्तमान में हरियाणा में लड़कियों का सकल नामांकन अनुपात 32 प्रतिशत है।
  • उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि स्नातक शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, थ्री-डी मशीन, डेटा-विश्लेषण, जैवप्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों के समावेशन से अत्याधुनिक क्षेत्रों में भी कुशल पेशेवर तैयार होंगे और युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी।
  • विदित हो कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एक समावेशी और प्रेरक नीति है, जिसका उद्देश्य भारत में शिक्षा प्रणाली का सुधार और परिवर्तन करना है।

 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2