ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

भू-माफियाओं के अतिक्रमण से मुक्त कराई गई ज़मीनों पर बनेंगी ‘सुराज कालोनियाँ’

  • 31 Dec 2022
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

30 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भू-माफियाओं से मुक्त अतिक्रमित शासकीय भूमि पर गरीब आवासहीन परिवारों के लिये ‘सुराज कॉलोनियाँ’बसाई जाएंगी। भोपाल के नीलबड़ क्षेत्र से इसकी शुरुआत भी हो गई है।

प्रमुख बिंदु

  • जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सभी ज़िलों में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2022 में 15 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के मूल्य की 23 हज़ार एकड़ से अधिक अतिक्रमित शासकीय भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराया है। अब इस भूमि पर गरीबों के लिये ‘सुराज कॉलोनियाँ’बसाई जाएंगी।
  • सरकार की दृढ़-इच्छाशक्ति से भू-माफियाओं से करोड़ों रुपए की बेशकीमती ज़मीन न केवल मुक्त कराई जा सकी है, बल्कि इससे भू-माफियाओं के आतंक से भी जनता को राहत मिली है।
  • गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चौहान ने 18 दिसंबर को भू-माफियाओं से मुक्त कराई गई ज़मीन पर आवासहीन गरीब लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिये नीलबड़ क्षेत्र के ग्राम कलखेड़ा में 40 एकड़ भूमि पर सुराज कॉलोनी निर्माण का भूमिपूजन किया था।
close
Share Page
images-2
images-2