ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


बिहार

सुपर 30 के संचालक आनंद कुमार को मिला पद्म श्री पुरस्कार

  • 07 Apr 2023
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

5 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार (द्वितीय संस्करण) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के प्रसिद्ध संस्थान सुपर-30 के संचालक आनंद कुमार को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि आनंद कुमार प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिये प्रसिद्ध संस्थान सुपर-30 के संचालक हैं। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने के लिये यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। इस साल कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिनमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री सम्मान शामिल हैं।
  • इस अवसर पर आनंद कुमार ने कहा कि पद्म पुरस्कार मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ी है। दूसरे राज्यों के छात्रों को शामिल करने के लिये सुपर 30 कार्यक्रम का और विस्तार करना चाहते हैं और इस साल के आखिर तक ऑनलाइन शिक्षा भी शुरू करना चाहते हैं।

close
Share Page
images-2
images-2