दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तराखंड

चार धाम के नामों के प्रयोग के विरुद्ध सख्त कानून

  • 20 Jul 2024
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने राज्य के चार धाम मंदिरों के नाम का उपयोग करने वाले संगठनों या ट्रस्टों के विरुद्ध सख्त कानून लागू करने का निर्णय लिया।

मुख्य बिंदु

  • अधिकारियों के अनुसार, ऐसे ट्रस्ट और संगठन आम जनता में भ्रम उत्पन्न करते हैं तथा स्थानीय परंपराओं एवं धार्मिक मान्यताओं को भी ठेस पहुँचाते हैं।
  • चार धाम मंदिर पुजारी संघ ने भी दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति की आधारशिला रखने के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

चार धाम 

  • यमुनोत्री धाम:
    • स्थान: उत्तरकाशी ज़िला।
    • समर्पित: देवी यमुना को।
    • यमुना नदी भारत में गंगा नदी के बाद दूसरी सबसे पवित्र नदी है।
  • गंगोत्री धाम:
    • स्थान: उत्तरकाशी ज़िला।
    • समर्पित: देवी गंगा 
    • सभी भारतीय नदियों में सबसे पवित्र मानी जाती है।
  • केदारनाथ धाम:
    • समर्पित: भगवान शिव 
    • मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित।
    • भारत में 12 ज्योतिर्लिंगों (भगवान शिव के दिव्य प्रतिनिधित्व) में से एक।
  • बद्रीनाथ धाम:
    • स्थान: चमोली ज़िला।
    • पवित्र बद्रीनारायण मंदिर का घर।
    • समर्पित: भगवान विष्णु 
    • वैष्णवों के लिये पवित्र तीर्थस्थलों में से एक
close
Share Page
images-2
images-2