इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

झारखंड के तेलीपाड़ा में बनने वाले पार्क व खेल मैदान में लगेगी सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा

  • 15 Apr 2022
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में धनबाद नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि तेलीपाड़ा में 2 करोड़ रुपए से शहीद सिद्धू-कान्हू के नाम पर पार्क और खेल मैदान का निर्माण करने के साथ ही सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

प्रमुख बिंदु

  • पार्क और खेल मैदान का निर्माण उस जगह किये जाने की योजना है, जहाँ आदिवासी समुदाय के लोग सदियों से सोहराय पर्व मनाते आ रहे हैं।
  • सिद्धू मुर्मू और कान्हू मुर्मू संथाल विद्रोह (1855-1856) के नेता थे। इन्होंने यह विद्रोह पूर्वी भारत (वर्तमान झारखंड और बंगाल के पुरुलिया और बांकुरा) में ब्रिटिश औपनिवेशिक सत्ता और भ्रष्ट ज़मींदारी व्यवस्था के खिलाफ किया था।
  • भारतीय डाक ने इनके सम्मान में 2002 में 4 रुपए का डाक टिकट भी जारी किया था। साथ ही इनके सम्मान में राँची में एक सिद्धू-कान्हू मेमोरियल पार्क भी निर्मित किया गया है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2