ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

गन्ने की किस्म का राज्य परामर्शित मूल्य (SAP)

  • 27 Jan 2024
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने चालू पेराई सत्र 2023-24 के लिये गन्ने की अगेती और सामान्य किस्म का  राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) क्रमशः 375 रुपए तथा 365 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है।

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने भी हाल ही में गन्ने की कीमत में बढ़ोतरी की थी।

मुख्य बिंदु:

  • गन्ने का मूल्य केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर तय करती हैं।
  • केंद्र सरकार: उचित और लाभकारी मूल्य (FRP):
    • केंद्र सरकार FRP की घोषणा करती है जो कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिश पर निर्धारित होती है, जिसे आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) द्वारा घोषित किया जाता है।
      • CCEA की अध्यक्षता भारत के प्रधानमंत्री करते हैं।
    • FRP, गन्ना उद्योग के पुनर्गठन पर रंगराजन समिति की रिपोर्ट पर आधारित है।
  • राज्य सरकार: राज्य परामर्शित मूल्य (SAP):
    • SAP की घोषणा प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों की सरकारों द्वारा की जाती है।
    • SAP आमतौर पर FRP से अधिक होता है।

गन्ने की वृद्धि के लिये भौगोलिक स्थितियाँ

  • तापमान: गर्म और आर्द्र जलवायु के साथ 21-27 °C के मध्य।
  • वर्षा: लगभग 75-100 सेमी.।
  • मृदा का प्रकार: गहरी समृद्ध दोमट मृदा।
  • शीर्ष गन्ना उत्पादक राज्य: महाराष्ट्र> उत्तर प्रदेश> कर्नाटक।
close
Share Page
images-2
images-2