इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

खेल अकादमी बिलासपुर की बालिका ने जीता गोल्ड मेडल

  • 27 Mar 2023
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

26 मार्च, 2023 को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण एवं प्रदेश आरचरी एसोसिएशन द्वारा ज़िला रायपुर में महिलाओं के लिये आयोजित दस का दम तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में खेल अकादमी बिलासपुर की तुलेश्वरी खुसरो ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

प्रमुख बिंदु

  • विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दस का दम तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में बिलासपुर के ग्राम शिवतराई में संचालित तीरंदाज़ी प्रशिक्षण उपकेंद्र की खिलाड़ी कु. तुलेश्वरी खुसरो ने इंडियन राउंड में 656 अंक प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा संचालित राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र (खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) बिलासपुर की खिलाड़ी कु. दिव्या यादव ने 647 अंक प्राप्त करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • विदित है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रदेश में निरंतर खेलों को बढ़ावा दे रहा है, जिस हेतु विभाग द्वारा राज्य में खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही हैं, जहाँ खिलाड़ियों को उच्चतम स्तर की सुविधाओं के साथ गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं।
  • भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र को खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्वीकृत किया गया है, जिसके तहत हॉकी अकादमी जून 2022 एवं तीरंदाज़ी व एथलेटिक अकादमी नवंबर 2022 से प्रारंभ हुई।
  • इन अकादमियों में खिलाड़ियों को नि:शुल्क आवासीय व्यवस्था के साथ राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे एक वर्ष से भी कम समय में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित किये हैं तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिये भी क्वालीफाई किया है।
  • इनमें अमित कुमार ने 33वीं वेस्ट ज़ोन एथलेटिक चैंपियनशिप रायपुर, वॉक रेस 10 किमी. में स्वर्ण पदक, अंकित अहलावत ने राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक मीट, आंध्र प्रदेश, डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक, अर्जुन कोवाची ने तीसरी एकलव्य आवासीय विद्यालय नेशनल स्पोर्ट्स मीट, आंध्र प्रदेश, 1500 मी. रेस में स्वर्ण पदक, गितेश यादव ने चौथी खेलो इंडिया ईस्ट ज़ोन आरचरी चैंपियनशिप, कोलकाता, इंडियन राउंड में रजत पदक और अमित कुमार ने राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप, बंगलूरू, वॉक रेस में कांस्य पदक के साथ एशियन चैंपियनशिप हेतु क्वालीफाई किया तथा आदित्य कुमार जूनियर इंडिया कैंप हेतु चयनित हुआ।
  • राज्य शासन द्वारा ग्राम शिवतराई, ज़िला बिलासपुर में तीरंदाज़ी प्रशिक्षण उपकेंद्र स्वीकृत किया गया है, जिसे खेलो इंडिया लघु केंद्र के रूप में भी चिह्नित किया गया है। प्रशिक्षण उपकेंद्र प्रारंभ होने से खिलाड़ियों को डाईटमनी के साथ ही इंडियन एवं रिकर्व बो प्रदाय कर नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • अकादमी प्रारंभ होने के 1 वर्ष के भीतर यहाँ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित किया है। इनमें कुबेर सिंह जगत ने चौथी खेलो इंडिया ईस्ट ज़ोन आरचरी चैंपियनशिप, कोलकाता, इंडियन राउंड में स्वर्ण पदक तथा विकास कुमार, अजय कुमार एवं कुबेर सिंह जगत ने 42वीं एन.टी.पी.सी. जूनियर नेशनल आरचरी चैंपियनशिप गोवा, इंडियन राउंड में रजत पदक जीता।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow