दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

शैफाली वर्मा को हरियाणा सरकार ने सम्मानित किया

  • 14 Nov 2025
  • 11 min read

चर्चा में क्यों?

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हाल ही में ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये शैफाली वर्मा को सम्मानित किया।

मुख्य बिंदु

  • सम्मान समारोह के बारे में:
    • शैफाली वर्मा को मुख्यमंत्री द्वारा 1.50 करोड़ रुपये का चेक तथा ‘ग्रेड ए’ खेल उन्नयन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
    • महिला खेलों में उनके योगदान के सम्मान में उन्हें हरियाणा राज्य महिला आयोग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। 
  • हरियाणा राज्य महिला आयोग:
    • यह राज्य सरकार द्वारा गठित एक वैधानिक, अर्द्ध-न्यायिक निकाय है।
    • इसका गठन वर्ष 1999 में किया गया, लेकिन हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2012 के लागू होने के साथ इसे वैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ। 
  • कार्य:
    • यह महिला कल्याण, संरक्षण और सशक्तीकरण से संबंधित नीतियों, कानूनों तथा कार्यक्रमों पर राज्य सरकार के लिये सलाहकार निकाय के रूप में कार्य करता है।
    • आयोग घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, दहेज संबंधी मुद्दे, तस्करी और महिलाओं के संवैधानिक तथा कानूनी अधिकारों से वंचित करने की शिकायतों की जाँच करता है।
    • इसके पास सिविल कोर्ट के समान अधिकार हैं, जैसे व्यक्तियों को समन भेजना, दस्तावेज़ माँगना और पूछताछ करना।
    • यह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा पहल और कार्यस्थल उत्पीड़न तंत्र जैसी महिला-केंद्रित योजनाओं के कार्यान्वयन की निगरानी करता है।
    • आयोग गंभीर अधिकार हनन के मामलों में स्वतः संज्ञान भी ले सकता है।
close
Share Page
images-2
images-2