इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

संबल-2.0 योजना

  • 17 May 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

16 मई, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से सिंगल क्लिक द्वारा प्रदेश के सभी ज़िलों के श्रमिक परिवारों को संबल योजना में 573 करोड़ 39 लाख रुपए राशि का अंतरण किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • संबल 2.0 योजना, 2018 में प्रारंभ की गई, संबल योजना का ही परिवर्तित रूप है।    
  • संबल 2.0 के तहत नवीन पंजीयन प्रक्रिया में प्रदेश के लाखों तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी असंगठित श्रमिक के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही, इसमें वे श्रमिक भी नए सिरे से आवेदन कर सकेंगे, जिन्हें पूर्व में अपात्र घोषित कर दिया गया था।   
  • असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों को अनुग्रह सहायता योजना में दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर परिवार को 4 लाख रुपए की राशि दी जाती है। सामान्य दशा में मृत्यु होने पर भी 2 लाख रुपए, स्थाई अपंगता पर 2 लाख रुपए तथा आंशिक अपंगता पर एक लाख रुपए प्रदान किये जाते हैं। अंतिम संस्कार सहायता के रूप में 5 हज़ार रुपए की राशि दी जाती है। 
  • योजना के तहत, जो महिलाएँ प्रसव के समय पर्याप्त आराम नहीं कर पातीं, उन्हें योजना में 16 हज़ार रुपए की राशि दी जाएगी। प्रसव के पूर्व दी जाने वाली सहायता पहले 4 हज़ार और प्रसव के पश्चात् दी जाने वाली सहायता राशि 12 हज़ार रुपए है।  
  • योजना के पात्र वे सब श्रमिक हैं, जिन्हें भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा योजना, ग्रेच्युटी आदि सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त नहीं होता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2