इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

आवासीय हॉकी अकादमी बिलासपुर की खिलाड़ी गीता यादव का ‘खेलो इंडिया वार्षिक स्कॉलरशिप’ में चयन

  • 24 May 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

23 मई, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बी. आर. यादव. राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई बिलासपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी की हॉकी खिलाड़ी कुमारी गीता यादव का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण की ‘खेलो इंडिया वार्षिक स्कॉलरशिप’के लिये किया गया है। 

प्रमुख बिंदु  

  • उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया, नई दिल्ली द्वारा 16 से 20 मई, 2023 तक एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया था।  
  • राजनांदगाँव में आयोजित वेस्ट ज़ोन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से नेशनल टीम की सदस्य रही कुमारी गीता यादव ने शानदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के आधार पर हॉकी की प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ी कु. गीता यादव का चयन खेलो इंडिया स्कॉलरशिप के लिये किया गया। कुमारी गीता यादव को स्कॉलरशिप के तहत प्रतिवर्ष 6 लाख 20 हज़ार रुपए दिये जाएंगे। 
  • बहतराई बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स की आवासीय अकादमी संचालित हैं। आधुनिक प्रशिक्षण एवं बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता के आधार पर इसे भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा एक्सीलेंस सेंटर की मान्यता दी गई है।  
  • इस अकादमी में 95 खिलाड़ी प्रशिक्षणरत हैं, जिसमें हॉकी में 57, तीरंदाजी में 12 एवं एथलेटिक्स में 26 खिलाड़ी शामिल हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2