दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

RCB IPL के इतिहास में सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइज़ियों में से एक बनकर उभरा

  • 28 Mar 2026
  • 12 min read

चर्चा में क्यों?

हूलिहान लोकी (Houlihan Lokey) की वर्ष 2025 IPL ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (RCB) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे मूल्यवान ब्रांडों में से एक बनकर उभरा है।

मुख्य बिंदु:

  • RCB: यह बंगलूरू, कर्नाटक में स्थित एक पेशेवर T20 क्रिकेट फ्रैंचाइज़ी है, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलती है।
    • RCB को मूल रूप से वर्ष 2008 में विजय माल्या द्वारा यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के माध्यम से खरीदा गया था।
  • बढ़ती ब्रांड वैल्यू: हालिया मूल्यांकन अध्ययनों के अनुसार, RCB IPL की सबसे मूल्यवान फ्रैंचाइज़ी में से एक बन गई है। इसकी ब्रांड वैल्यू लगभग $269 मिलियन तक पहुँच गई है, जो कई अन्य टीमों से अधिक है।
    • इस फ्रैंचाइज़ी को हाल ही में आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के एक कंसोर्टियम (संघ) द्वारा लगभग $1.78 बिलियन में अधिग्रहित किया गया है, जो IPL टीमों की बढ़ती व्यावसायिक अपील को दर्शाता है।
  • खेल में सफलता: RCB ने वर्ष 2025 में अपना पहला IPL खिताब जीता, जिससे वर्ष 2008 में लीग की शुरुआत के बाद से चला आ रहा एक लंबा इंतजार खत्म हुआ।
  • IPL: 
    • स्थापना: इसकी स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी। 
    • आयोजक: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
    • टीमों की संख्या: 10 टीमें
    • प्रारूप: T20 फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट लीग
    • सबसे सफल टीमें: मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) — प्रत्येक के नाम 5 खिताब।
    • प्रथम IPL विजेता (2008): राजस्थान रॉयल्स
    • कुल सीजन: वर्ष 2025 तक 17 सीजन पूरे हो चुके हैं।

और पढ़ें: BCCI & IPL 

close
Share Page
images-2
images-2