इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

राँची के सात वर्षीय छात्र विवान को मिला स्टार आर्टिस्ट अवॉर्ड

  • 17 Oct 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

16 अक्तूबर, 2023 को राँची के सात वर्षीय छात्र विवान शौर्या ने विश्व की प्रतिष्ठित चित्रकला प्रतियोगिता ‘पिकासो आर्ट कॉन्टेस्ट’ के क्रिएटिव ब्रिलियंस-2023 में स्टार आर्टिस्ट अवॉर्ड प्राप्त किया है।

प्रमुख बिंदु

  • 6 से 10 वर्ष वाले ग्रुप में सात वर्षीय विवान को 100 में से 92 अंक प्राप्त करने पर स्टार आर्टिस्ट सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट प्रदान किया गया। पिछले वर्ष भी विवान ने प्रतियोगिता में यह खिताब जीता था।
  • इस वर्ष प्रतियोगिता में 38 देशों से 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें इटली, हॉन्गकॉन्ग, कनाडा, तुर्की, ऑस्ट्रिया, वियतनाम, रोमानिया, बुल्गारिया, साइप्रस, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश एवं अन्य देश शामिल हैं।
  • यह प्रतियोगिता 2014 से प्रत्येक वर्ष आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के सारे मापदंडों पर नवाचार, रचनात्मकता, आकर्षण, पूर्णता, कलाकार की आयु, प्रस्तुति और कलात्मक क्षमता के आधार पर चुनाव किया जाता है।
  • विदित हो कि विवान जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली का दूसरी कक्षा का छात्र है। विवान के गुरु और पिता धनंजय कुमार भी प्रख्यात चित्रकार हैं और कालाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के संस्थापक हैं।
  • उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के समय का सदुपयोग कर विवान ने पेंटिंग्स बनाना शुरु किया और लगभग 150 से अधिक पेंटिंग्स बनाई। इस दौरान विवान ने 21 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय राज्य और ज़िला स्तर के पुरस्कार भी जीते।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2