इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

राज्यसभा निर्वाचन, 2022

  • 04 Jun 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

3 जून, 2022 को मध्य प्रदेश के रिटर्निंग ऑफिसर ने द्विवार्षिक निर्वाचन के लिये राज्यसभा की तीनों सीटों के प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। 

प्रमुख बिंदु 

  • निर्वाचित सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी की कविता पाटीदार, सुमित्रा बाल्मिक तथा भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के विवेक कृष्ण तन्खा शामिल हैं 
  • इन सदस्यों को निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के तहत निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।  
  • राज्यसभा के उक्त तीनों सदस्य उन तीनों सदस्यों के स्थानों को भरेंगे, जो अपनी पदावधि के अवसान पर 29 जून, 2022 को निवृत्त हो रहे हैं।  
  • गौरतलब है कि राज्यसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 है, जिनमें से 238 सदस्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं और 12 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होते हैं।  
  • सदन में वर्तमान सदस्य संख्या 245 है। 229 सदस्य राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं, 4 सदस्य केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं और 12 को राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2