हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs

छत्तीसगढ़

राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना

  • 02 Nov 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

1 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के अवसर पर ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ और ‘गोधन न्याय योजना’ के अंतर्गत राज्य के 21 लाख ग्रामीण किसानों को 1510 करोड़ 81 लाख रुपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस राशि में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त की राशि 1500 करोड़ रुपए तथा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं, गोठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को दी जाने वाली लाभांश की राशि 10 करोड़ 81 लाख रुपए शामिल है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन सालों में राज्य के किसानों ने धान का भरपूर उत्पादन किया है और सरकार ने भी भरपूर धान की खरीदी की है। तीन सालों में हर साल धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा है। इस साल एक करोड़ 5 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की उम्मीद है। 
  • उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर से राज्य में धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो जाएगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों की सुविधा के लिये पंजीयन की तिथि को बढ़ाकर 10 नवंबर, 2021 तक कर दिया है। 
  • कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के प्रोत्साहन से राज्य में उतेरा और रबी फसलों की खेती की ओर किसानों का रूझान बढ़ा है। इस साल रबी सीजन में 2 लाख 80 हज़ार हेक्टेयर में रबी फसलों की बुआई का लक्ष्य है।
एसएमएस अलर्ट
Share Page