राजस्थान
ऊन उत्पादन में राजस्थान अग्रणी स्थान पर
- 16 Feb 2026
- 13 min read
चर्चा में क्यों?
वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान भारत का सबसे बड़ा ऊन उत्पादक राज्य बन गया, जो देश की कुल ऊन उत्पादन का लगभग आधा हिस्सा प्रदान करता है।
मुख्य बिंदु
- राजस्थान ऊन उत्पादन में शीर्ष पर: वित्तीय वर्ष 2023–24 में राजस्थान ने लगभग 1.6 करोड़ किग्रा ऊन का उत्पादन किया, जो भारत के कुल ऊन उत्पादन का लगभग 47% है, जिससे यह देश का शीर्ष ऊन उत्पादक राज्य बन गया।
- भारत का कुल ऊन उत्पादन: भारत ने वित्तीय वर्ष 2023–24 में लगभग 3.369 करोड़ किग्रा ऊन का उत्पादन किया। देश की विशाल भेड़ आबादी इसके ऊन उद्योग को समर्थन देती है।
- जारीकर्ता: ये आँकड़े (वित्त वर्ष 2023-24) भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) द्वारा जारी आधिकारिक आँकड़ों पर आधारित हैं।
- अनुकूल परिस्थितियाँ: राज्य की शुष्क और अर्द्ध-शुष्क जलवायु, विस्तृत चरागाह भूमि और पारंपरिक पशुपालन प्रथाएँ बड़े पैमाने पर भेड़ पालन का समर्थन करती हैं।
- प्रमुख नस्लें: मारवाड़ी और चोकला जैसी स्वदेशी नस्लें मुख्य रूप से मोटे ऊन के उत्पादन के लिये कालीन और कंबल उद्योग में उपयुक्त मानी जाती हैं।
- भारत में ऊन के प्रकार:
- भारत में उत्पादित ऊन का लगभग 85% हिस्सा कालीन बनाने के लिये उपयुक्त है, जबकि एक छोटा हिस्सा परिधान बनाने के लिये उपयुक्त और महीन है।
- राजस्थान के बाद, ऊन उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्यों में जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।
- महत्त्व: ऊन क्षेत्र ग्रामीण आजीविका, विशेष रूप से पशुपालक समुदायों का समर्थन करता है और कालीन, हथकरघा और वस्त्र उद्योगों में महत्त्वपूर्ण योगदान देता है।
|
और पढ़ें: शुष्क और अर्द्ध-शुष्क जलवायु |