ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुरोहित कल्याण बोर्ड एवं एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली

  • 07 Jul 2022
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

6 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन एवं एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली शुरू करने के संबंध में संबंधित विभागों को निर्देश दिये गए।

प्रमुख बिंदु

  • लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 की घोषणा के अनुरूप बुजुर्ग संतों, पुरोहितों एवं पुजारियों के कल्याण के लिये पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।
  • इस बोर्ड के अंतर्गत मौलवियों को भी शामिल करते हुए सभी धर्मों के संतों एवं पुजारियों का चिह्नांकन एवं सत्यापन जल्द किया जाएगा।
  • धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली की शुरुआत की जाएगी, जिसमें हिंदू, बौद्ध, जैन, सिख आदि धार्मिक संप्रदायों से जुड़े धर्मस्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इसी प्रकार मस्जिदों के बारे में भी एक विशिष्ट पोर्टल बनाया जाएगा, जिसे बाद में एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली से जोड़ दिया जाएगा।
close
Share Page
images-2
images-2