इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

80 उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई की तर्ज पर शिक्षा देने की तैयारी पूर्ण

  • 11 Jan 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

10 जनवरी, 2023 को झारखंड जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य में शुरू होने वाले 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएससी की तर्ज पर शैक्षणिक सत्र 2023-24 से पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिये झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने तैयारी पूर्ण कर ली है।

प्रमुख बिंदु

  • 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में से 48 विद्यालयों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। शेष 32 विद्यालयों का निर्माण अंतिम चरण में है, जो मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा। अप्रैल से प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र से सभी 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन सीबीएसई की संबद्धता के साथ की जाएगी।
  • राज्य के 24 उत्कृष्ट विद्यालयों का सीबीएसई से संबद्धता हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिये सीबीएसई द्वारा संबद्धता प्रदान कर दी गई है। शेष 56 उत्कृष्ट विद्यालयों को भी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से संबद्धता के लिये आवश्यक सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए संबद्धता प्राप्त हो जाएगी।
  • जनवरी 2023 में सीबीएसई द्वारा सभी 80 उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को सीबीएसई के अनुरूप विद्यालय संचालन हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालय एवं 325 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालयों हेतु हर्ष जोहार कार्यक्रम बच्चों को हैप्पीनेस करिकुलम के आधार पर शिक्षित करने के लिये तैयार किया गया है। इसके लिये शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है तथा हर्ष हैप्पीनेस करिकुलम तैयार किया गया है। विद्यालयों में यह 27 जनवरी से प्रारंभ होगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2