इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

पुलिस अलंकरण समारोह

  • 27 Apr 2022
  • 4 min read

चर्चा में क्यों? 

26 अप्रैल, 2022 को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में आयोजित पुलिस अलंकरण समारोह के दौरान हरियाणा पुलिस के 92 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदक से सम्मानित किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • राज्यपाल ने गत 4 वर्षों के दौरान उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह मेडल दिये।   
  • इनमें हरियाणा पुलिस के 11 अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 81 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से अंलकृत किया गया।  
  • विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त करने वालों में डीजीपी (सेवानिवृत्त) डॉ. बी.के. सिन्हा, एडीजीपी (प्रशासन और आईटी) हरियाणा डॉ. अरशिंदर सिंह चावला, एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क, एडीजीपी (सेवानिवृत्त) अनिल कुमार राव, एडीजीपी (कानून व्यवस्था) संदीप खिरवार, डीआईजी डॉ. अरुण सिंह, निरीक्षक (सेवानिवृत्त) लखविंदर सिंह, निरीक्षक (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, निरीक्षक रामकुमार व प्रमोद चंद तथा सब-इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र शामिल हैं।  
  • सराहनीय सेवाओं के लिये आईजीपी सुरक्षा सौरभ सिंह, आईजीपी (सेवानिवृत्त) भारती अरोड़ा, पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़, डीआईजी कृष्ण मुरारी, शिव चरण और बलवान सिंह, पुलिस अधीक्षक (सेवानिवृत्त) ओमबीर सिंह, एसपी मनबीर सिंह, राज कुमार, सुमेर सिंह, डीसीपी मुकेश मल्होत्रा, एसपी (सेवानिवृत्त) कृष्ण कुमार, डीसीपी जयबीर सिंह और रविंदर कुमार, डीएसपी राजीव कुमार, वीर सिंह, गुरमेल सिंह, ओम प्रकाश, राम कुमार, अंगरेज सिंह, बलजीत सिंह, नरेश यादव और नरेंद्र कुमार को पुलिस पदक से अलंकृत किया गया।  
  • इसी प्रकार निरीक्षक दीपक सिंह, श्रवण कुमार, विकास, अनिल कुमार, लाली वर्गीश, रामलाल, अरविंद कुमार, जलधीर सिंह, रमेश कुमार (सेवानिवृत्त), नयन पाल, प्रकाश चंद, राजपाल, रविंदर सिंह, निहाल सिंह, राम कुमार और कर्ण सिंह (सेवानिवृत्त) ने सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक प्राप्त किये।   
  • इनके अलावा पुलिस पदक से सम्मानित किये गए उपनिरीक्षकों में सत्य देव (सेवानिवृत्त), राम किशन, सत्यवान, वरिंदर कुमार, राकेश मणि, जगदीश प्रसाद, महा सिंह (सेवानिवृत्त), अरुण देसवाल, सुरेश कुमार, हरीश कुमार, डॉ. अशोक कुमार, रवींद्र कुमार, रविंदर कुमार, सुमन कुमार, अशोक कुमार, रमेश कुमार, राम पाल, परवीन कुमार, महेंद्र सिंह (ओआरपी/एसआई) और कुलविंदर कौर शामिल हैं।   
  • इसी प्रकार ई-एसआई राम प्रताप, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, सतपाल, रमेश चंद, मीना शर्मा, सुशीला कौशिक, रणवीर कौर, अनुराधा, हरदेव सिंह (सेवानिवृत्त) और जोगिंदर सिंह को पुलिस पदक से अलंकृत किया गया।   
  • सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) वीरेंद्र सिंह, करमबीर सिंह, राजेश कुमार, मनोज कुमार, परवीन कुमार, जोगिंदर सिंह, अमित कुमार, दीपक कुमार, दीदार सिंह, रामफल (ईएएसआई) और शिव कुमार (ईएएसआई) को भी पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow