दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

चारधाम यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना

  • 18 Jan 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

17 जनवरी, 2023 को उत्तराखंड परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि आगामी चारधाम यात्रा तक गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिये यात्रा मार्ग पर ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना में सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि इस योजना के तहत प्रति 30 किमी. की दूरी पर एक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर लगभग 100 से अधिक स्टेशन स्थापित किये जाने हैं।
  • चारधाम में से दो धाम गंगोत्री व यमुनोत्री वाले उत्तरकाशी जनपद में योजना के तहत करीब 34 स्टेशन स्थापित किये जाएंगे। इनमें चिन्यालीसौड़, धरासू, ब्रह्मखाल, बड़कोट, यमुनोत्री, स्यानाचट्टी, जानकीचट्टी, धौंतरी व उत्तरकाशी शहर आदि में जगहें चिह्नित कर ली गई हैं।
  • परियोजना से जुड़ी प्रोजेक्ट मैनेजर मून बनर्जी ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर करीब 62 जगहें चिह्नित की गई हैं।
  • उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर लगने वाले चार्जिंग स्टेशन पर एक बार में तीन इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किये जा सकेंगे। इनमें दो फास्ट और एक स्लो चार्जर होगा। न्यूनतम दरों पर चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिये सरकार की ओर से दरें निर्धारित की जाएंगी।
  • उत्तरकाशी के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुकेश सैनी ने बताया कि राज्य सरकार की यह एक महत्त्वपूर्ण योजना है। इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से ई-वाहन मालिक व चालकों को मदद मिलेगी। साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
  • सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि आपदा से जोशीमठ क्षेत्र में काम प्रभावित हो सकता है, लेकिन अन्य जगहों पर लक्ष्य अनुरूप तय समय पर चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow