हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs

उत्तराखंड

उत्तराखंड गृह विभाग में अब महिलाओं का दबदबा

  • 21 Jan 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

20 जनवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड गृह विभाग में पाँच अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया, जिससे गृह विभाग के अहम पदों पर अब महिलाओं का दबदबा हो गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • गृह विभाग के अहम पदों पर अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी, विशेष गृह सचिव रिद्धिम अग्रवाल के बाद अब अपर सचिव के पद पर निवेदिता कुकरेती को तैनात किया गया है।
  • इसके अलावा आईटीडीए की ज़िम्मेदारी अब अमित सिन्हा से लेकर आई.ए.एस नितिका खंडेलवाल को सौंपी गई है। अमित सिन्हा निदेशक विजिलेंस के पद पर सेवाएँ देते रहेंगे।
  • वहीं शहरी विकास विभाग के अपर सचिव हरक सिंह रावत को स्टाफ ऑफिसर अध्यक्ष राजस्व परिषद की ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई है। श्याम सिंह राणा को इस ज़िम्मेदारी से हटाकर अब केवल स्मार्ट सिटी एडिशनल सीईओ की ज़िम्मेदारी दी गई है।
एसएमएस अलर्ट
Share Page