इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर अब 61 लघु वनोपजों की खरीदी

  • 10 Feb 2022
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

8 फरवरी, 2022 को छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये लघु वनोपजों की संख्या 52 से बढ़ाकर 61 कर दी गई है।

प्रमुख बिंदु

  • मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगभग तीन वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़कर 61 हो गई है। 
  • गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में निर्धारित समर्थन मूल्य के तहत 52 से बढ़ाए गए 61 लघु वनोपजों में हर्रा बाल, महुआ फूल कच्चा (फूड ग्रेड), झाडू छिंद (घास), कोदो, कुटकी (काला), कुटकी (भूरा), रागी, अमचूर (सफेद) तथा अमचूर (भूरा) नवीन लघु वनोपज शामिल हैं। 
  • निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार इनमें हर्रा बाल 30 रुपए, महुआ फूल कच्चा (फूड ग्रेड) 10 रुपए, झाडू छिंद (घास) 15 रुपए, कोदो 30 रुपए, कुटकी (काला) 30 रुपए, कुटकी (भूरा) 30 रुपए, रागी 33.77 रुपए, अमचूर (सफेद) 120 रुपए तथा अमचूर (भूरा) 80 रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी की जाएगी। 
  • छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला ने बताया कि राज्य में वर्तमान में समर्थन मूल्य के अंतर्गत खरीदी की जा रही लघु वनोपजों में मालकांगनी बीज (सूखा), बायबडिंग, कालमेघ/भूईनीम (सूखा), आँवला (बीज रहित) सूखा, रंगीनी लाख/छिली लाख (सूखा), रीठा फल (सूखा), वन जीरा बीज, सतावर जड़ (सूखा), चरौटा बीज, शहद तथा नागरमोथा (सूखा) शामिल हैं। 
  • इसी तरह माहुल पत्ता, हर्रा साबूत (सूखा), हर्रा कचरिया, बहेड़ा साबूत (सूखा), बहेड़ा कचरिया, गिलोय (सूखा), कुसुमी लाख/छिली लाख (सूखा), वन तुलसी बीज, भेलवा, शिकाकाई फल्ली (सूखा), इमली आटी (बीज सहित), इमली फूल (बीज रहित), इमली बीज, महुआ फूल (सूखा), महुआ बीज, झाडू फूल (घास), कौंच बीज, धवई फूल (सूखा), चिरौंजी गुठली, करंज बीज, बेलगुदा (सूखा), कुल्लू गोंद, काजू गुठली, साल बीज, कुसुम बीज, नीम बीज (सूखा) तथा जामुन बीज (सूखा) की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है।
  • इसके अलावा आँवला फल (कच्चा), रंगीनी लाख बीहन (जीवित लाख कीट के साथ), कुसुमी लाख बीहन (जीवित लाख कीट के साथ), झाडू कांटा (घास), बेलफल (कच्चा), जामुन फल (कच्चा), सवई घास, पाताल कुम्हड़ा कंद (सूखा), सफेद मूसली कंद (सूखा), तीखुर कंद (कच्चा), अश्वगंधा जड़ (सूखा), कोरिया बीज (इंद्र जौ) (सूखा), कुटज छाल (सूखा) तथा पलाश फूल (सूखा) की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2