उत्तर प्रदेश
NMDC का IIT कानपुर के साथ समझौता
- 08 Dec 2025
- 17 min read
चर्चा में क्यों?
राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) ने साइबर सुरक्षा बढ़ाने तथा डिजिटल प्रौद्योगिकियों को उन्नत करने के लिये भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं।
मुख्य बिंदु
- उद्देश्य: इस सहयोग का उद्देश्य उद्योग-अकादमिक संबंधों को मज़बूत करना तथा NMDC के परिचालनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने को बढ़ावा देना है।
- साइबर सुरक्षा: इस साझेदारी में साइबर सुरक्षा जोखिम आकलन, नीतियों, शासन तथा अनुपालन ढाँचे को मज़बूत करना और घटना प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाना शामिल है।
- AI–ML एकीकरण: NMDC दक्षता और निर्णय-निर्माण में सुधार के लिये परिचालन प्रक्रियाओं में AI–ML टूल्स को एकीकृत करने हेतु संस्थान के साथ सहयोग करेगा।
- ज्ञान निर्माण: क्षमता निर्माण और ज्ञान-साझाकरण पहल केंद्रीय घटक होंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि NMDC के कार्यबल को उन्नत डिजिटल तथा साइबर सुरक्षा कौशल प्राप्त हों।
- अनुसंधान सहयोग: संयुक्त अनुसंधान एवं नवाचार गतिविधियाँ शुरू की जाएंगी, जिनका ध्यान NMDC की प्रौद्योगिकीय आवश्यकताओं के अनुरूप नए समाधान विकसित करने पर केंद्रित होगा।
- प्रशिक्षण पहल: दोनों संस्थान प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा पायलट परियोजनाएँ संचालित करेंगे और नई प्रौद्योगिकियों का परीक्षण तथा परिशोधन करने के लिये अवधारणा-सिद्ध विकास तैयार करेंगे।
- रणनीतिक प्रभाव: NMDC ने कहा कि यह सहयोग उसके डिजिटल सुरक्षा बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करेगा, परिचालन खुफिया में सुधार करेगा तथा संगठन के लिये भविष्य के लिये तैयार तकनीकी आधार स्थापित करेगा।
राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC)
- परिचय: राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) 1958 में निगमित एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है, जो भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
- नेतृत्व: NMDC भारत की सबसे बड़ी तथा विश्व की सबसे कम लागत वाली लौह अयस्क उत्पादक कंपनियों में से एक है तथा मध्य प्रदेश के पन्ना में देश की एकमात्र मशीनीकृत हीरा खदान के संचालन के लिये भी जाना जाता है।
- संचालन: निगम छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में अत्यधिक मशीनीकृत लौह अयस्क खदानों का संचालन करता है तथा इसका पंजीकृत कार्यालय हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित है।