ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


राजस्थान

राजभवन में ‘सर्वांगीण विकास की नई राह-प्रतिबद्धता के दो वर्ष’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

  • 10 Sep 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

9 सितंबर, 2021 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर राजभवन में ‘सर्वांगीण विकास की नई राह-प्रतिबद्धता के दो वर्ष’ पुस्तक का लोकार्पण हुआ।

प्रमुख बिंदु

  • राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा लोकार्पित इस पुस्तक में राजभवन और राज्यपाल द्वारा राजस्थान में विकास के लिये प्रारंभ की गई नई परंपराओं का चित्रमय विवरण है। 
  • इस पुस्तक में संविधान जागरूकता के लिये विधानसभा के अभिभाषण में संविधान की उद्देशिका और कर्त्तव्यों के वाचन की परंपरा के ऐतिहासिक सूत्रपात, दो वर्षों के दौरान उच्च शिक्षा में गुणवत्ता में सुधार के लिये किये गए प्रयासों, नई शिक्षा नीति लागू करने हेतु हुई पहल आदि पर विस्तार से जानकारियाँ दी गई हैं।
  • इस पुस्तक में आदिवासी एवं जनजाति कल्याण, गाँव गोद लेकर किये गए उनके विकास हेतु कार्यों, राजभवन द्वारा स्थापित विकास की नवीन परंपराओं, कोरोना संकट में भी सतत् हुए विकास कार्यों, सैनिक कल्याण, स्काउट गाईड के ज़रिये समाज कल्याण, राज्यपाल राहत कोष के दायरे को बढ़ाकर इसके ज़रिये हुए कार्य और राजभवन के सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से जानकारी दी गई है। 
  • उल्लेखनीय है कि कलराज मिश्र 9 सितंबर, 2019 को राजस्थान के राज्यपाल के पद पर आसीन हुए थे।
close
Share Page
images-2
images-2