उत्तराखंड
उत्तराखंड में पिटेड-स्पोर मशरूम प्रजाति की खोज
- 30 Jan 2026
- 9 min read
चर्चा में क्यों?
शोधकर्त्ताओं ने उत्तराखंड के बागेश्वर ज़िले के समशीतोष्ण ओक वनों में पिटेड-स्पोर मशरूम की एक नई प्रजाति की खोज की है।
मुख्य बिंदु:
- वैज्ञानिक नाम: हेमिलेसिनम इंडिकम (Hemileccinum indicum)
- आवास: पश्चिमी हिमालय के ओक-प्रधान समशीतोष्ण वन।
- यह भारत में कवक के इस समूह का पहला आधिकारिक रिकॉर्ड दर्शाता है।
- सहयोगात्मक शोध: इटली के ट्यूरिनो विश्वविद्यालय के सहयोग से भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के शोधकर्त्ताओं द्वारा यह अध्ययन किया गया।
- प्रकाशन: नई प्रजाति का विवरण देने वाला यह शोध नॉर्डिक जर्नल ऑफ बॉटनी में प्रकाशित हुआ है।
- पारिस्थितिक महत्त्व: मशरूम सहित कवक पोषक तत्त्व चक्र, मृदा स्वास्थ्य और वन पारिस्थितिक तंत्र के कार्यकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे इस प्रकार की खोजें पारिस्थितिक अध्ययनों के लिये अत्यंत उपयोगी होती हैं।
- महत्त्व: हेमिलेसिनम इंडिकम की पहचान भारत की दर्ज मायकोलॉजिकल (कवक-विज्ञान संबंधी) विविधता में वृद्धि करती है, विशेष रूप से हिमालयी पारिस्थितिक क्षेत्र में, जो अभी तक कम खोजे गए कवक प्रजातियों का एक प्रमुख केंद्र है।
|
और पढ़ें: समशीतोष्ण वन, हिमालय, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI), पारिस्थितिक महत्त्व, कवक |