हरियाणा
गुरुग्राम में नौसैनिक अड्डा प्रारंभ
- 15 Sep 2025
- 11 min read
चर्चा में क्यों?
12 सितंबर, 2025 को भारतीय नौसेना प्रमुख (CNS) एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने गुरुग्राम में नए नौसैनिक अड्डे, INS अरावली का उद्घाटन किया।
मुख्य बिंदु
- भूमिका: अरावली शृंखला के नाम पर रखे गए इस नए अड्डे का मुख्य कार्य होगा:
- भारतीय नौसेना के सूचना एवं संचार केंद्रों को सहायता प्रदान करना।
- भारत के कमान, नियंत्रण, संचार और मैरिटाइम डोमेन अवेयरनेस (MDA) ढाँचे को सशक्त बनाना।
- नौसेना इकाइयों, MDA केंद्रों और संबद्ध हितधारकों के बीच निर्बाध समन्वय को बढ़ाना।
- आदर्श वाक्य:
- अड्डा अपने आदर्श वाक्य से संचालित होगा: 'सामुद्रिक सुरक्षायाः सहयोगं' (सहयोग के माध्यम से समुद्री सुरक्षा)।
- क्रेस्ट का प्रतीकात्मक स्वरूप: INS अरावली का क्रेस्ट (Crest) इसके आदर्श और मिशन को दर्शाता है:
- केंद्रीय पर्वत छवि: अरावली शृंखला की दृढ़ता का प्रतीक।
- उगता सूरज: सतर्कता, अनुकूलनशीलता और तकनीकी क्षमताओं के उदय का प्रतिनिधित्व करता है।
- सामुद्रिक आदर्श: भारत के सागरीय हितों की रक्षा में सदैव सतर्कता।
- संपूर्ण क्रेस्ट अड्डे की दृढ़ता, तकनीक और सहयोगी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
- महत्त्व:
- प्रौद्योगिकी और सहयोग के केंद्र के रूप में कार्य करना, महासागरों के विभिन्न प्लेटफार्मों तथा भागीदारों को जोड़ना।
- प्रधानमंत्री के 'महासागर' (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिये पारस्परिक तथा समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण को मूर्त रूप देना।
- हिंद महासागर क्षेत्र में प्राथमिक सुरक्षा साझेदार के रूप में भारत की स्थिति को सुदृढ़ करना।