प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 89 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय पुलिस पदक

  • 18 Aug 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?  

15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक (गेलेंट्री), छह पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक (डिस्टिंग्विश्ड) और 71 को सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक देकर सम्मानित किया गया।   

प्रमुख बिंदु   

  • वीरता पदक (PMG) एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेंद्र कुमार शाही, निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह (दूसरी बार पीएमजी), मुख्य आरक्षी यशवंत सिंह (दूसरी बार पीएमजी), एडीजी मोहित अग्रवाल, एसपी विपिन टांडा, एसपी अनिल कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, निरीक्षक राकेश सिंह, उप निरीक्षक दिनेश कुमार गौतम, आरक्षी मोहम्मद इमरान, प्रवीण कुमार, नवीन कुमार यादव को दिया गया।   
  • उत्कृष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक (PPM) एडीजी ज़ोन प्रयागराज भानु भास्कर, डीआईजी ईओडब्ल्यू अखिलेश कुमार निगम, निरीक्षक मोहम्मद हाशिम, राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह को दिया गया।    
  • विदित है कि प्रदेश पुलिस को इस बार भी राष्ट्रपति का वीरता पदक (PPMG) नहीं मिल सका है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2