दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



मध्य प्रदेश

सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संस्कृति संवर्धन के लिये उत्तर प्रदेश के साथ होगा समझौता ज्ञापन

  • 12 Jun 2023
  • 7 min read

चर्चा में क्यों 

11 जून, 2023 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संस्कृति संवर्धन को बढ़ावा देने के लिये 13 जून को लखनऊ में गांधी सभागार, राजभवन में समझौता ज्ञापन होगा।

प्रमुख बिंदु 

  • उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सम्मान समारोह-2023 में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’के अंतर्गत दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन होगा। 
  • उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मुख्य आतिथ्य और उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एवं मध्य प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। 
  • मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन शिव शेखर शुक्ला और उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम उपस्थित रहेंगे।
close
Share Page
images-2
images-2