ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

‘मिशन शक्ति’ के चौथे चरण की शुरुआत

  • 16 Oct 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

14 अक्तूबर, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन शक्ति’ के चौथे चरण का आगाज करते हुए अपने सरकारी आवास से महिला सशक्तिकरण रैली का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने लोकभवन में तीन देवियों के प्रतीक के रूप में विशिष्ट अतिथियों पद्मश्री हेमा प्रभा सोतिया, इसरो वैज्ञानिक ऋतु करिधल श्रीवास्तव और एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा को सम्मानित किया।
  • उन्होंने बतया कि मिशन शक्ति का ही परिणाम है कि एनसीआरबी के आँकड़ों के अनुसार प्रदेश में महिला संबंधी अपराधों में गिरावट आई है। साथ ही ऐसे अपराधियों को सर्वाधिक सज़ा दिलाने वाला राज्य भी उत्तर प्रदेश बन गया है।
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश में आगामी दिनों में मेगा इवेंट और अन्य आयोजनों के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
  • प्रदेश में ‘हक की बात, ज़िलाधिकारी के साथ’ मेगा इवेंट भी होगा। इसमें प्रदेश के सभी जनपदों के डीएम हिंसा से पीड़ित महिलाओं के साथ संवाद करेंगे।

 

close
Share Page
images-2
images-2