इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मलखंभ, योगा, तलवारबाजी और पिट्टू शालेय खेलकूद वार्षिक कैलेंडर में शामिल

  • 01 Aug 2022
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

31 जुलाई, 2022 को मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय ने राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिताओं के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2022-23 में मलखंभ, योगा, तलवारबाज़ी और पिट्टू जैसे पारंपरिक खेलों को शामिल कर संशोधित कैलेंडर जारी किया।

  • प्रमुख बिंदु 
  • लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालक और ज़िला शिक्षा अधिकारियों को संशोधित कैलेंडर से संबंधित निर्देश जारी किये हैं।
  • स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार की पहल पर राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिताओं के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2022-23 में इन खेलों को शामिल किया गया है।
  • मलखंभ मध्य प्रदेश का ‘राजकीय खेल’है। राज्यमंत्री परमार की इस पहल से प्रदेश में स्थानीय परंपरागत खेलों को बढ़ावा मिलेगा।
  • गौरतलब है कि पूर्व में 13 जुलाई को राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिताओं के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2022-23 के लिये खेलों की सूची जारी की गई थी।  
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow