दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

आईटीसीटीए कॉन्क्लेव चंडीगढ़ में मध्य प्रदेश ने जीते 2 अवार्ड

  • 30 Jul 2022
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

29 जुलाई, 2022 को चंडीगढ़ में इंटरनेशनल टूरिज्म कॉन्क्लेव एंड ट्रैवल अवार्ड के 8वें संस्करण में मध्य प्रदेश टूरिज्म ने राष्ट्रीय स्तर के दो अवार्ड जीते। 

प्रमुख बिंदु

  • मध्य प्रदेश पर्यटन को अपने फेयर्स फेस्टिवल्स को बढ़ावा देने एवं मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को वेल मेंटेंड होटल्स के लिये अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
  • मध्य प्रदेश पर्यटन की ओर से उप संचालक युवराज पडोले एवं महाप्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अवार्ड प्राप्त किये। 
  • उप संचालक (आयोजन और विपणन) टूरिज्म बोर्ड युवराज पडोले ने पीपीटी से प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों एवं टूरिस्ट आकर्षण के अन्य पहलुओं का संक्षिप्त विवरण दिया। 
  • उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में वन्य-जीव सफारी, प्राकृतिक सुंदरता, साहसिक गतिविधियाँ, कैम्पिंग, वाटर स्पोर्ट, स्वादिष्ट व्यंजन, विरासत स्थल, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, वेलनेस तथा माइंडफुल पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं।  
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow