इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

सेकेंड ट्रेंच लेने वाला पहला राज्य बना मध्य प्रदेश

  • 20 Nov 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

19 नवंबर, 2021 को भारत सरकार के जल-शक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जल जीवन मिशन में मध्य प्रदेश को सेकेंड ट्रेंच में 1279 करोड़ 19 लाख रुपए आवंटित किये गए हैं। 

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि कार्य की प्रगति और धनराशि के उपयोग के आधार पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में सेकेंड ट्रेंच में अनुदान प्राप्त करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य है। देश के अन्य किसी राज्य को अभी तक जल जीवन मिशन में सेकेंड ट्रेंच राशि आवंटित नहीं हुई है।
  • मई 2021 में प्राप्त फर्स्ट ट्रेंच की राशि और राज्य सरकार द्वारा समान अंशदान सम्मिलित कर मिशन के कार्यों का संचालन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश ने फर्स्ट ट्रेंच और राज्य सरकार के समान अंशदान की 80 प्रतिशत राशि व्यय किये जाने के फलस्वरूप केंद्र सरकार से सेकेंड ट्रेंच में राशि उपलब्ध हुई है।
  • ग्रामीण आबादी के हर परिवार को नल कनेक्शन के माध्यम से जल उपलब्ध कराने के कार्य जल जीवन मिशन में किये जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के लिये जल जीवन मिशन में केंद्र सरकार से 5,117 करोड़ रुपए की राशि इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हुई है। 
  • उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को लाल किले की प्राचीर से जीवन में बदलाव लाने वाले जलजीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) की घोषणा की थी। इस मिशन का उद्देश्य 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल के पानी का कनेक्शन देना है। 
  • इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2021 को  जल जीवन मिशन ऐप एवं जल जीवन कोष (राष्ट्रीय जल कोष) भी लॉन्च किया था।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2