इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023: प्रदेश में 77.15 प्रतिशत हुआ मतदान

  • 22 Nov 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

21 नवंबर, 2023 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये प्रदेश में 17 नवंबर को हुए चुनाव में 77.15 फीसदी मतदान हुआ।

प्रमुख बिंदु

  • विदित हो कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिये 17 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था। प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2018 की तुलना में इस वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान में 2.10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।
  • पोस्टल बैलेट के मतदान प्रतिशत को छोड़ दिया जाए, तो इस वर्ष प्रदेश में 77.15 फीसदी मतदान हुआ, इसमें 76.03 प्रतिशत महिलाएं और 78.21 पुरुष मतदाता शामिल हैं। वहीं विधानसभा निर्वाचन 2018 में प्रदेश में 75.05 प्रतिशत मतदान हुआ था।
  • मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की खास बातें-
    • सिवनी ज़िले में सबसे अधिक 86.29 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि अलीराजपुर ज़िले में सबसे कम 61.81 प्रतिशत मतदान हुआ।
    • रतलाम ज़िले की सैलाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान हुआ। इस बार का मतदान प्रतिशत 90.10 है, जबकि वर्ष 2018 के निर्वाचन में 88.35 प्रतिशत मतदान हुआ था।
    • प्रदेश में अलीराजपुर ज़िले की जोबट विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 54 फीसदी मतदान हुआ। वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन में जोबट विधानसभा का मतदान प्रतिशत 52.31 प्रतिशत था, जबकि वर्ष 2023 में यह 54.37 प्रतिशत हो गया है।
    • विधानसभा निर्वाचन-2023 में प्रदेश के सिवनी ज़िले की लखनादौन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान प्रतिशत में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। वर्ष 2018 में यहाँ मतदान प्रतिशत 77.98 था, जबकि वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में यह बढ़कर 84.71 हो गया है। यहाँ मतदान प्रतिशत में 6.73 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
    • वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में प्रदेश की 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 34 ऐसे निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत अधिक रहा है। सीधी ज़िले की सिंहावल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-78 में पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मत प्रतिशत 11.91 प्रतिशत अधिक है।

mp-news

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2