ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड को 'सर्वश्रेष्ठ राज्य पर्यटन बोर्ड' का पुरस्कार मिला

  • 27 Feb 2024
  • 11 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट नवाचारों के लिये मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (MPTB) को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

मुख्य बिंदु:

  • ग्रेटर नोएडा में आयोजित देश की प्रमुख यात्रा प्रदर्शनी SATTE (साउथ एशियन ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज) में MPTB को 'बेस्ट टूरिज्म स्टेट बोर्ड' का पुरस्कार दिया गया है।
  • बोर्ड ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी में प्रमुखता से भाग लिया और देश-विदेश के ट्रैवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों, होटल व्यवसायियों एवं विभिन्न हितधारकों के समक्ष राज्य के पर्यटन स्थलों व उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया।
  • बोर्ड को यह सम्मान पर्यटन, बुनियादी ढाँचे के विकास, स्थानीय समुदाय के आर्थिक विकास, राज्य की संस्कृति और विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में उच्च स्तरीय प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है।

नोट:

  • कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल:
    • भोपाल- गोहर महल, झीलें, बिड़ला मंदिर, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, आदि।
    • भेड़ाघाट- चौंसठ योगिनी मंदिर, धुआँधार झरना, संगमरमर की चट्टान।
    • जबलपुर- मदन महल, कचनार सिटी शिव मंदिर, डुमना नेचर पार्क।
    • तामिया- झरने, पेंच टाइगर रिजर्व
    • पचमढ़ी- सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, छोटा महादेव, धूपगढ़।
  • मध्य प्रदेश के कुछ एक ज़िला एक उत्पाद (ODOP):
    • श्योपुर- गुवा
    • ग्वालियर- बलुआ पत्थर की टाइलें
    • दतिया- गुड़
    • पन्ना- करौंदा/आँवला
    • उज्जैन- बाटिक प्रिंट
    • भोपाल- ज़री ज़रदोज़ी और जूट उत्पाद
    • रायसेन- बासमती चावल
    • सिवनी- सीताफल
close
Share Page
images-2
images-2