इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के लिये मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजन-सह-समन्वय समिति गठित

  • 05 Nov 2022
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

4 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश राज्य शासन ने प्रदेश में 31 जनवरी से 11 फरवरी, 2023 तक होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के 5वें संस्करण के आयोजन के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में ‘आयोजन-सह-समन्वय समिति’ और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘कार्यकारी समिति’ गठित की।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित इस समिति में केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री सह-अध्यक्ष एवं खेल और युवा कल्याण मंत्र, मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।
  • मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन; केंद्रीय सचिव युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय; अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन, गृह और वित्त विभाग समिति के सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव खेल और युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश को सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है।
  • आयोजन-सह-समन्वय समिति में पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश; महानिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली; संचालक खेल और युवा कल्याण मध्य प्रदेश; भारतीय ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि और अध्यक्ष-महासचिव स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को सदस्य बनाया गया है।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के लिये कार्यकारी समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। समिति के सह-अध्यक्ष सचिव केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय होंगे। अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामान्य प्रशासन, गृह, वित्त विभाग समिति के सदस्य मनोनीत किये गए हैं।
  • प्रमुख सचिव ऊर्जा, लोक निर्माण, खेल और युवा कल्याण, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, स्कूल शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति, नगरीय विकास एवं आवास, परिवहन और जनसंपर्क विभाग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
  • पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश, महानिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली, संचालक खेल और युवा कल्याण मध्य प्रदेश, संचालक खेलो इंडिया नई दिल्ली, अपर पुलिस महानिदेशक अग्नि शमन मध्य प्रदेश, वरिष्ठ निदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण, खेलो इंडिया, नई दिल्ली, अध्यक्ष-महासचिव स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, भारतीय ओलंपिक संघ, मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि, मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल मंडल, भारतीय रेलवे मध्य प्रदेश, संचालक दूरदर्शन भोपाल और राज्य के दो प्रमुख खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की कार्यकारी समिति के सदस्य होंगे।
  • आयोजन-सह-समन्वय समिति खेल और युवा कल्याण विभाग और कार्यकारी समिति के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 को नियंत्रण, प्रबंधित, व्यवस्थित और प्रशासित करेगी। कार्यकारी समिति खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सुचारु संचालन, पर्यवेक्षण, निगरानी के साथ आयोजन-सह-समन्वय समिति के समग्र मार्गदर्शन में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का कार्य करेगी।
  • कार्यकारी समिति खेलो इंडिया यूथ गेम्स के स्थानों के अधोसंरचना विकास की निगरानी और क्रियान्वयन एजेंसियों के कार्यों की समीक्षा भी करेगी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2