इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

राँची में ‘खेलो इंडिया वूमेन वुशु लीग’ का उद्घाटन

  • 18 Nov 2022
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

17 नवंबर, 2022 को झारखंड की खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने राज्य के राँची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया वूमेन वुशु लीग’ का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर सरोजनी लकड़ा ने बताया कि झारखंड सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग कर रही है। उन्होंने महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की भी प्रेरणा दी।
  • इस प्रतियोगिता में राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मेज़बान झारखंड के 700 खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे हैं।
  • गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों को कुल 45 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2