इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

वाराणसी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का समापन

  • 05 Jun 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

3 जून, 2023 को भारत की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी उत्तर प्रदेश में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) 2022 का समापन हुआ।

प्रमुख बिंदु

  • पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ (पीयूसी) को 26 स्वर्ण, 17 रजत और 26 काँस्य पदकों के साथ समग्र चैंपियन घोषित किया गया।
  • गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (जीएनड़ीयू) 24 स्वर्ण, 27 रजत, 17 काँस्य के साथ दूसरे स्थान पर और जैन विश्वविद्यालय, कर्नाटक 16 स्वर्ण, 10 रजत, 6 काँस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • गौरतलब है कि इस साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का तीसरा संस्करण 25 मई से 3 जून तक उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया। ये प्रतियोगिताएँ वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में आयोजित की गई।
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) 2022 में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4000 से अधिक एथलीटों ने 12 प्रतियोगिता दिनों में 21 खेलों में प्रतिस्पर्धा की।
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण के शुभंकर का नाम जीतू रखा गया था, जो उत्तर प्रदेश के राजकीय पशु स्वैंप डियर (बारहसिंघा) का प्रतिनिधित्व करता है।
  • उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला संस्करण वर्ष 2020 में ओडिशा में आयोजित हुआ था तथा दूसरा संस्करण वर्ष 2022 में बंगलुरू, कर्नाटक में आयोजित किया गया था (कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2021 से 2022 में स्थानांतरित)।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2