प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

देश के 13 शहरों में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना जींद

  • 31 Oct 2023
  • 1 min read

 चर्चा में क्यों? 

30 अक्तूबर, 2023 को केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा जारी बयान के अनुसार हरियाणा का जींद शहर देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है। इस शहर का औसत एक्यूआई 416 दर्ज किया गया। 

प्रमुख बिंदु  

  • देश के 13 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के छह शहर शामिल थे। हरियाणा के छह ज़िलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 पार कर गया है। 300 से ऊपर एक्यूआई जाने का मतलब है कि शहर की हवा बहुत खराब स्थिति में है।
  • वहीं देश का सबसे प्रदूषित शहर राजस्थान का हनुमानगढ़ रहा। इस शहर का औसत एक्यूआई 428 दर्ज किया गया।
  • देश के 13 प्रदूषित शहरों में शामिल हरियाणा के छह शहर हैं- जींद (416), झज्जर/बहादुरगढ़ (362), कैथल (332), भिवानी (330), रोहतक (314) और करनाल (303)।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2