प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन

  • 08 Apr 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

6 अप्रैल, 2023 को झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन हो गया, वे डुमरी विधानसभा से विधायक थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए ये जानकारी साझा की है।

प्रमुख बिंदु 

  • गौरतलब है कि जगरनाथ महतो पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। 14 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिस कारण उन्हें राँची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें एयरलिफ्ट करके चेन्नई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहाँ 6 अप्रैल को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
  • दो साल पहले कोरोना महामारी से संक्रमित होने के बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। इस दौरान चेन्नई एमजीएम में ही उनके लंग्स का ट्रांसप्लानटेशन हुआ था और अब फॉलो अप के लिये उन्हें वहीं भेजा गया था। इससे पहले अक्टूबर, 2018 में उन्हें हार्ट अटैक आया था।
  • जगरनाथ महतो गिरिडीह ज़िले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे, उनकी गिनती झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेताओं में होती थी। वह डुमरी विधानसभा से निर्वाचित काफी लोकप्रिय विधायक थे। क्षेत्र में वह ‘टाइगर’ के नाम से जाने जाते थे।
  • उनके पास उत्पाद विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार था। शिक्षा मंत्री के रूप में 65 हज़ार पारा शिक्षकों के स्थायीकरण के लिये सेवाशर्त नियमावली लागू करना इनकी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2