प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

प्रदेश की तीसरी मेट्रो सिटी बनेगा जबलपुर

  • 28 Sep 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

  • 27 सितंबर, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर शहर को हज़ारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगातें देते हुए कहा कि जबलपुर को इंदौर और भोपाल के बाद मेट्रो सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर के विकास के कार्य निरंतर किये जा रहे हैं। जबलपुर को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। यहाँ मेट्रो का जाल बिछाया जाएगा, जो इसके विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में 155 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किये गए फ्लाई-ओवर के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
  • उन्होंने कहा कि जबलपुर शहर में 5 हज़ार करोड़ रुपए की लागत से 116 किमी. के रिंग रोड निर्मित किये जाएंगे। जबलपुर में 1100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले फ्लाई-ओवर्स से शहर की तस्वीर बदल जाएगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि यहाँ 450 करोड़ रुपए की लागत से एयरपोर्ट टर्मिनल, 300 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे स्टेशन, 200 करोड़ रुपए की लागत से टेक्नोलॉजी सेंटर, 200 करोड़ रुपए की लागत से आई.टी. पार्क, 125 करोड़ रुपए की लागत से मदन महल टर्मिनल, 100 करोड़ रुपए की लागत से जियोलॉजिकल पार्क और 48 करोड़ रुपए की लागत से रियल साइंस सेंटर बनेगा।
  • मदन महल के प्रस्तावित संग्रहालय में वीरांगना रानी दुर्गावती की 52 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित होगी। इसके साथ ही 100 करोड़ रुपए की लागत से रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक भी बनेगा, जो उनके शौर्य और वीरता के साथ आन-बान-शान का प्रतीक होगा।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पित किये गये फ्लाई-ओवर को वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से जाना जाएगा और जबलपुर में बरेला को तहसील तथा मझगवाँ को नगर पंचायत बनाया जाएगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2