इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

  • 13 Jan 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

11 जनवरी, 2023 को झारखंड के रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई प्रेस कांफ्रेंस में टेक्नो इंडिया झारखंड परियोजना के उप निदेशक विष्णु चटोपाध्याय ने बताया कि राज्य के इस कॉलेज में उन्नत अनुकूलन तकनीकों और अनुप्रयोगों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-2023 का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 

  • टेक्नो इंडिया झारखंड परियोजना के उप निदेशक विष्णु चटोपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 और 22 जनवरी को कॉलेज में ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में होगा, यह उन्नत अनुकूलन तकनीकों और अनुप्रयोगों पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन होगा।
  • इसका आयोजन रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा सुल्तान मौले स्लीमेन यूनिवर्सिटी, मलेशिया के सहयोग से किया जा रहा है। यह सम्मेलन ओप्टीमाइजेशन एंड कंम्प्युटिंग विषय पर आधारित होगा।
  • इस सम्मेलन में दो देशों के प्रख्यात वक्ता एवं भारत के विभिन्न प्रसिद्ध कॉलेजों के वक्ता भी शामिल होंगे। इनके अलावा सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, सरला बिड़ला विश्वविद्यालय से गोपाल पाठक, टीडीयू वियतनाम से डॉ. बुइ थान हंग, यूएनएम यूएसए से डॉ. फ्लोरेंटिन स्मारंदचे, आईआईटी जोधपुर से डॉ. तन्मय कुंडू, एमआरआईआईएस से डॉ. अनिता खोसला, भारत केआईआईटी विश्वविद्यालय से डॉ. सुशांत त्रिपाठी और एएमयू से डॉ. इरफान अली शामिल होंगे।
  • रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. श्रावणी रॉय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिये किया जा रहा है, जिससे युवा शोधकर्त्ताओं को भी प्रेरणा मिलेगी और किसी भी काम से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह विभिन्न देशों के कॉलेजों के बीच लिंक बनाने में सहायक साबित होगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow