दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

रामपुर में बना भारत का पहला अमृत सरोवर

  • 16 May 2022
  • 7 min read

चर्चा में क्यों? 

13 मई, 2022 को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकबी एवं उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा भारत के पहले अमृत सरोवरका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के रामपुर में किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • रामपुर के पटवाई में 3115 वर्ग मी. के इस भव्य सरोवर का निर्माण 57 लाख रुपए की लागत से किया गया है। 
  • इस सरोवर में फूड कोर्ट तथा नौका विहार के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। 
  • अतिक्रमण और डंपिंग के कारण अस्तित्व के संकट से जूझ रहे इस सरोवर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास फरवरी 2020 में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया था। 
  • गौरतलब है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जल संरक्षण के लिये अमृत सरोवर योजना शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत देश के प्रत्येक ज़िले में 75-75 सरोवर बनाने का निर्णय लिया गया है। 
close
Share Page
images-2
images-2