दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



हरियाणा

हरियाणा ने सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिये एक समर्पित कॉल सेंटर शुरू किया

  • 18 Apr 2026
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

हरियाणा सरकार ने सशस्त्र बलों के जवानों, पूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) तथा उनके परिवारों को कल्याणकारी सहायता और शिकायतों के समाधान हेतु एक सहायता कॉल सेंटर शुरू किया है।

मुख्य बिंदु:

  • पहल: हरियाणा सरकार द्वारा सशस्त्र बलों, पूर्व सैनिकों और CAPF कर्मियों की सहायता के लिये एक समर्पित कॉल सेंटर शुरू किया गया है, जो उनकी सभी समस्याओं के समाधान हेतु एकल संपर्क केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
  • उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य रक्षा कर्मियों और उनके परिवारों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, लाभों और अधिकारों के बारे में जानकारी, मार्गदर्शन तथा शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रदान करना है।
  • कार्यान्वयन: यह पहल राज्य के सैनिक एवं अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत शुरू की गई है।
  • लक्ष्य: कल्याणकारी योजनाओं के पारदर्शी, कुशल एवं सुलभ वितरण को सुनिश्चित करना तथा लाभार्थियों और सरकारी तंत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना।

और पढ़ें: CAPF

close
Share Page
images-2
images-2