इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

हरियाणा के गृह मंत्री ने गीता सद्भावना यात्रा में भाग लिया

  • 02 May 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

30 अप्रैल, 2023 को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किये जा रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत आयोजित की गई गीता सद्भावना यात्रा में भाग लिया।

प्रमुख बिंदु

  • गीता सद्भावना यात्रा में पानीपत से विधायक महीपाल ढांडा सहित स्वामी गुरु शरणानंद जी महाराज और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने भी हिस्सा लिया।
  • सदभावना यात्रा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर से शुरू हुई और पारामाटा नदी के किनारे पर जाकर समाप्त हुई।
  • उल्लेखनीय है कि गीता सद्भावना यात्रा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, स्वैच्छिक संगठनों ने भाग लिया।
  • गीता सद्भावना यात्रा के आयोजन का उद्देश्य गीता की सद्भावना के मूल संदेश को विश्व स्तर पर जनता के बीच फैलाना है।
  • गीता हमेशा यह संदेश देती है कि पूरी मानवता एक है और इसे जाति, रंग और पंथ के आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2