प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

हरियाणा सरकार ने लांच किया ‘मिशन कर्मयोगी हरियाणा’ कार्यक्रम

  • 10 Nov 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

7 नवंबर, 2023 को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने ‘मिशन कर्मयोगी हरियाणा’ (एमकेएच) कार्यक्रम लॉन्च किया। यह राज्य सरकार की 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक अभूतपूर्व पहल है। 

प्रमुख बिंदु  

  • ‘मिशन कर्मयोगी हरियाणा’कार्यक्रम से राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों और हितधारकों को शासन में नैतिक व्यवहार, मूल्यों और सिद्धांतों के महत्व पर ज़ोर दिया जाएगा। 
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य नैतिक शासन को विकसित करना और सरकारी कर्मचारियों के कौशल और दक्षताओं को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य हरियाणा के नागरिकों को ठोस लाभ पहुँचाते हुए सार्वजनिक सेवा वितरण और जवाबदेही को बढ़ाना है। 
  • मुख्य सचिव संजीव कौशल ने प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों से ‘मिशन कर्मयोगी हरियाणा’ कार्यक्रम के तहत हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में नियमित रूप से आने का आग्रह किया।  
  • उन्होंने सुशासन पुरस्कारों के लिये उम्मीदवारों को नामांकित करते समय युवा अधिकारियों द्वारा राज्य की प्रमुख योजनाओं और ज़िला-स्तरीय संकेतक क्षेत्र को लागू करने में दिये गए असाधारण योगदान पर विचार करने का भी आह्वान किया। 
  • हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (एचआईपीए) की महानिदेशक चंद्रलेखा मुखर्जी ने बताया कि एमकेएच कार्यक्रम हब-एंड-स्पोक मॉडल को अपनाएगा। हरियाणा सरकार के अनुभवी अधिकारियों से मास्टर ट्रेनर के रूप में काम लिया जाएगा। पहले ये मास्टर ट्रेनर खुद हिपा, हरियाणा पुलिस अकादमी और डिविजनल ट्रेनिंग सेंटर पंचकूला में गहन प्रशिक्षण से गुजरेंगे।  

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2