ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नई परियोजनाओं को स्वीकृति दी

  • 12 Feb 2024
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

हरियाणा सरकार ने 5 ज़िलों अर्थात् जींद, हिसार, सिरसा, कैथल और भिवानी में ग्रामीण संवर्धन तथा महाग्राम योजना के तहत 190 करोड़ रुपए से अधिक की 33 नई परियोजनाएँ लागू करने का निर्णय लिया है।

मुख्य बिंदु:

  • महाग्राम योजना के तहत नए कार्यों में शामिल हैं:
    • 43.91 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से गाँव नगुरां, ज़िला जींद में जल आपूर्ति प्रणाली का संवर्धन और जल कार्यों का निर्माण।
    • 25.31 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से गाँव नगूरां, ज़िला जींद में सीवरेज प्रणाली प्रदान करना।
    • 10.63 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से गाँव खेदड़, ज़िला हिसार में जल आपूर्ति योजना का उन्नयन।

ग्रामीण संवर्धन एवं महाग्राम योजना

  • यह योजना राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2008-09 में विकास एवं पंचायत विभाग के माध्यम से शुरू की गई थी।
  • इसमें सीवरेज प्रणाली, पेयजल आपूर्ति में सुधार, पक्की सड़कों का निर्माण, विद्युत व्यवस्था में सुधार आदि की परिकल्पना की गई है।

close
Share Page
images-2
images-2