दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



मध्य प्रदेश

राज्यपाल मंगुभाई पटेल लंदन में होंगे सम्मानित

  • 11 Sep 2023
  • 6 min read

चर्चा में क्यों?

  • 8 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्यपाल मंगुभाई पटेल को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन चैप्टर द्वारा  सम्मानित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल को 14 सितंबर, 2023 को ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
  • लंदन प्रवास के दौरान राज्यपाल पटेल फ्रेड्स ऑफ मध्य प्रदेश के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
  • विदित है कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लिमिटेड, यूके एक ऐसा संगठन है, जो प्रामाणिक प्रमाणीकरण के साथ दुनिया भर में असाधारण रिकॉर्डों को सूचीबद्ध और सत्यापित करता है।
  • यह एक सर्वोपरि अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये प्रेरित करता है। यह लोगों को वैश्विक स्तर पर नए रिकॉर्ड तोड़ने या स्थापित करने के लिये प्रोत्साहित करता है।
close
Share Page
images-2
images-2